Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सीकर जिले के रानोली में एक प्रेमी युगल के पहाड़ से गिरने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार रानोली में गुरुवार को सुबह प्रेमी युवक शोभ निवासी सुभाष गुर्जर और प्रेमिका युवती कालाखेत निवासी केवली ग्रामीणों के डर से पहाड़ से उतरने की कोशिश की। इस दौरान पैर फिसलने से वह गिर गए। जिस कारण उनके शरीर में कई जगह चोट आई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात दोनों घर से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश में ग्रामीण जुटे थे। इसी दौरान वह एक पहाड़ी पर चले गए। गुरुवार को ग्रामीणों को आता देख दोनों ने पहाड़ी के दूसरे हिस्से से उतरने की कोशिश की। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिर गए। जिन्हें शरीर में कई जगह चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीकर के एसके अस्पताल में रैफर कर दिया गया। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
