Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सरदारशहर,[ जगदीश लाटा] श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण के पदार्पण की तैयारियों के सिलसिले में धर्मावलंबी, श्रावकों के साथ प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। नगर पालिका एवं प्रशासन सौंदर्यीकरण की कड़ी में अतिक्रमण हटाए जाने में संलग्न है। महाराज श्री के यहां प्रवास में आचार्य महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस, अक्षय तृतीया , षष्ठीपूर्ती एवं युग प्रधान अलंकरण समारोह, पट्टोत्सव व भगवती दीक्षा आदि अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 अप्रैल को आचार्य महाश्रमण के यहां रतनगढ़ रोड पर स्थित दसवें आचार्य महाप्रज्ञ के समाधि स्थल, अध्यात्म का शांतिपीठ पर आगमन के बाद आचार्य महाप्रज्ञ के 13 वें महाप्रयाण दिवस पर 26 अप्रेल को श्रद्धार्पण समारोह व रात्रि को धम्म जागरण का आयोजन किया गया है।
