Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर आज इस्लामपुर ग्राम मंडल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भादर स्वामी, शक्ति केंद्र प्रमुख मुकेश शर्मा संयोजक श्यामसुंदर महामंत्री सुमेर सैनी सुमन अग्रवाल नरेश कुमावत कपिल शर्मा माखर अनिल शर्मा माखर, विकास जांगिड़ संजय सैनी वीरू सैनी संदीप शर्मा सुरेश मेडिकल राजेंद्र परशरामका प्रताप सैनी रतन शहर प्रदीप सिंह कालीपहाड़ी व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाचते झूमते हुए पूरे गांव में फूलों की वर्षा करते हुए शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भादरमल द्वारा पार्टी के उद्देश्य के बारे में सभी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया गया।अंत में वरिष्ठ कार्यकर्ता शीशपाल सैनी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
