Archive Notice: This article was originally published on 25 जनवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

धरने को संबोधित करते सियाराम शिक्षक संघ के पदाधिकारी सूरजगढ़ [के के गाँधी ] पुरानी पेंशन बहाली के लिए किए जाने वाले राष्ट्रीय आंदोलन के तहत शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक सियाराम उपशाखा सूरजगढ़ के कर्मचारियों ने तहसील परिसर में एक दिन का सांकेतिक धरना देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए जिला संयोजक उम्मेद डूडी ने आगामी 31 जनवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर लगने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश, ताराचंद सोनी, रामस्वरूप आसलवासिया, राधेश्याम मान, प्रमेन्द्र काजला, भारत शर्मा, सुदेश यादव, रेखा, कविता कटारिया, मोनिका सिहाग मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...