Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शुक्रवार को श्रीमाधोपुर क्षेत्र के दौरे पर रही। राजे दोपहर एक बजे जालपाली मोड़ पहूंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप-प्रधान बनवारीलाल यादव व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह खर्रा के नेतृत्व में स्वागत किया। राजे ने जालपाली मोड़ पर एक निजी कंपनी के ट्रेक्टरों की डिलेवरी कार्यक्रम का भी फीता काट कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में भाजपा के ओमप्रकाश पारीक, रोशनलाल बिजारणियां, नरेंद्र सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष तनसुख कुमावत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ढाबावाली पहूंची जहां पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व राजे के ओएसडी गजानंद शर्मा की माता के निधन पर शोक सभा में शामिल हुई व शर्मा के परिवार को ढांढस बंधाया। राजे के साथ पूर्व राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, हरिराम रणवां, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती सहित अनेक भाजपा नेता व अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
