Archive Notice: This article was originally published on 20 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जानकारी के अनुसार बता दे कि मृतकों में दो सगे भाई और उनका जीजा शामिल हैं। हादसा नूहं जिले के थाना रोजका मेव क्षेत्र में हुआ।
तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दीपावली के अवसर पर अपने घर जा रहे थे, जब एक तेज़ रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान
- रोहित (24 वर्ष) पुत्र रामजयपाल, निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश)
- मोहित (18 वर्ष) पुत्र रामजयपाल, निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश)
- अरुण कुमार (28 वर्ष) पुत्र रामबाबू, निवासी फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश)
