Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, प्रदेश सचिव सह प्रभारी जियाउर रहमान, अमर वराडे पर्यवेक्षक चूरू, पीसीसी जिला महासचिव कल्याणसिंह ने शनिवार को सुबह सभा स्थल का जायजा लिया। 29 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा सरदारशहर में कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया के समर्थन में आयोजित होगी। जिसको लेकर राजीव गांधी स्टेडियम में विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा नें कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष पुजारी ने बताया कि सभा स्थल पर लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं महिला पुरुषों की व्यवस्था की जा रही है। प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए जयपुर से डोम टेण्ट लगाने की व्यवस्था की जा रही है जिससे सभा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो। गर्मी को देखते हुए एक लाख लोगों के लिए शितल जल व कुलर पखों की टेण्ट के अन्दर व्यवस्था की जा रही है। वहीं इस आमसभा को लेकर प्रशासन व पुलिस भी भीड़ को नियंत्रण एवं ट्राफिक व्यवस्था व शांति व्यवस्था के लिए तैयारियों में जुटा है।
