Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राजस्थान दिवस के अवसर पर शनिवार की रात्रि को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। परमवीर पीरूसिंह राउमा विद्यालय के मैदान पर आयोजित हुए इस समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल थे। कार्यक्रम के दौरान छात्रा-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियां देने वालों में स्टार एकेडमी स्कूल ने प्रथम, डिफेन्स सी.सै.स्कूल ने द्वितीय एवं आदर्श उमावि हेतमसर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार, उप निदेशक सरिता सैनी, कोषाधिकारी मंजू चौधरी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल एवं मनीष चाहर, बीरबल सिंह भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सत्यवीर सिंह झाझडि़या एवं उम्मेद सिंह ने किया।
