Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सूरजगढ़ [के के गांधी] प्रदेश मुख्यालय एवं जिलाध्यक्ष की अनुमति से रविवार को गजराज सिंह यादव सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं अजय नेहरा जिला सचिव चुनाव प्रभारी की उपस्थिति में पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ब्लॉक सूरजगढ़ के समस्त मंत्रालयिक कार्मिकों के समक्ष निर्वाचन संपादित किया गया जिसमें अध्यक्ष श्रवण कुमार भांबु, उपाध्यक्ष मनोज कुमार फोगाट, महामंत्री राजेश आलडिय़ा, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, संरक्षक गजराज यादव व अशोक गुप्ता, महिला मंत्री मीना देवी, मुकेश देवी व सरोज देवी, महासचिव शशिकांत शर्मा, सचिव संजय कुमार, ब्लॉक प्रवक्ता बिशन कुमार मीणा, मिडिया प्रभारी जगतसिंह नेहरा, सुचना मंत्री मुकेश कुल्हार सहित सदस्य व जिला कमेटी सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
