Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ द्वारा सूरजगढ़ में उपखण्ड अधिकारी, सूरजगढ़ के खिलाफ चल रहे धरने प्रदर्शन के सम्बन्ध में राजस्व कार्मिकों के समर्थन में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमेश्वर सिंह शेखावत ने बताया कि आज जिला कलक्टर को ज्ञापन सौपकर उपखण्ड अधिकारी, सूरजगढ को अन्यत्र स्थानान्तरण करने की मांग की। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र फौजी ने बताया कि जब तक उपखण्ड अधिकारी, सूरजगढ का अन्यत्र स्थानान्तारण नहीं होता है तो सोमवार को आगामी रणनिती बनाकर उग्र आन्दोलन किया जावेगा। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक सज्जन कुमार लाटा, महामंत्री जयप्रकाश शर्मा, संयुक्त मंत्री नवीद खान, कोषाध्यक्ष औमप्रकाश मीणा, बाबुलाल सैनी, रामसिंह सैनी, कमलेश चेजारा, प्रदीप चाहर, सुनील, तेजपाल, सुनिता थाकन, बिमला देवी, आसमा खान, अनिता देवी, योगेश झाझडिया, अनिल, अशोक कुमार, राजेश देग, अरविन्द शाकिब, कर्मवीर खीचड़, तन्य सिंह चौहान, संग्राम, प्रदीप, विकम, संदीप मोगा, विवेक साहरण अनिल राहड़, आलमशेर, निरज मीणा, राहुल, अशोक, जिला रसद कार्यालय से विनोद मीणा, सुमन मीणा, पुनम देवी, पिंकी मीणा सहित समस्त राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।
