Archive Notice: This article was originally published on 27 जून 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं, कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह चौधरी और सज्जन कुमार लाटा को निबंधक, राजस्व मंडल अजमेर के निर्देशानुसार तहसीलदार पद पर नियुक्ति दे दी गई है। राजेंद्र सिंह चौधरी को श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में तहसीलदार लगाया गया है, वहीं सज्जन कुमार लाटा को सीकर ग्रामीण बतौर तहसीलदार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चौधरी और लाटा को कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी और एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ ने उनको शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष परमेश्वर शेखावत, राम सिंह पूनिया, संरक्षक सुरेंद्र फौजी, प्रवक्ता विपिन चौधरी, शिव दयाल सैनी, राकेश पूनिया, सुरेश, अरविंद, बाबूलाल सैनी, तेजपाल, योगेश, सुनील, आसमा खान, विमला देवी, सुनीता, अनीता समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...