Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बुहाना (सुरेंद्र डैला) उपखंड मुख्यालय पर राजीव गांधी की जयंती मनाई गई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के बैनर नीचे राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को याद किया सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश रांघेय ने बताया कि राजीव गांधी के द्वारा जो कार्य किए गए थे। उन्हीं कार्यों के ऊपर कांग्रेस पार्टी को चलना चाहिए। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य रोहिताश तवर भैसावता, सरपंच मान सिंह, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश बोरा , प्रकाश बोरा सरपंच , ओम प्रकाश बोरा, प्रकाश बोरा, रामअवतार जांगिड़, युवा नेता सत्येंद्र यादव, युवा नेता मनफूल डैला, युवा नेता सोनू सिंह, पवार सूबेदार राम प्रताप सिंह, सूबेदार महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
