Archive Notice: This article was originally published on 21 मई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू,देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर शनिवार को सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने कम्प्यूटर और संचार क्रांति के लिए देश के विकास को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने जब संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति का आगाज किया तो उस समय विपक्ष के नेताओं ने इसका मजाक बनाया था लेकिन आज उसी क्रांति के दम पर हम विकास की प्रतिस्पर्धा में अपने आपको बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सादगी और सरलता की मिसाल थे और उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अद्भुत प्रयास किये। देश के विकास के लिए राजीव गांधी के योगदान और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वरिष्ठ नेता राधेश्याम चोटिया ने कहा कि हम सभी को राजीव गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए। वरिष्ठ नेता रियाजत खान ने कहा कि आज देश में साम्प्रदायिक ताकतें जाति और धर्म के नाम पर बांटने का काम कर रही हैं, हमें स्व. राजीव गांधी जैसे महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर देश की अखंडता की रक्षा करनी होगी। वरिष्ठ नेता जमील चौहान ने कहा कि हमें राजीव के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश, समाज और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करना होगा। देहात ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास सहारण ने कहा कि आज जमाना विज्ञान और संचार क्रांति का है। यह सब हमें राजीव गांधी की देन है। हमें अपने युवाओं को इस दिशा में ज्यादा से ज्यादा आगे बढ़ाना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ नेता सीताराम खटीक, पार्षद नरेंद्र सैनी, पार्षद चंदादेवी खटीक, लालचंद सैनी, महावीर नेहरा, दीपिका सोनी, ज्योति सिंह, सुनीता जांगिड़, महेश मिश्रा, कैलाश मेघवाल, महेंद्र सिहाग, मुबारिक भाटी, अब्बास अगवान, रामदेव बेरवाल, इकबाल रुकनखानी, महावीर झाझड़िया दांदू, पार्षद विनोद खटीक, सत्यनारायण बाकोलिया, सुखराम घिंटाला आदि ने स्व. राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...