Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
स्थानीय पोद्दार गेस्ट हाऊस में भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर व देहात मंडल की बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित के साथ हुआ। बैठक में संगठन पर्व व सदस्यता अभियान को लेकर आगामी विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन ही सर्वोपरि है। संगठन से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को व्यापक रूप में पंचायत स्तर पर मनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से जुडें। जिला मंत्री नरेन्द्र काछवाल ने शहर व देहात मंडल के सभी बूथ, शक्ति केन्द्र्र एवं सदस्यता अभियान के सहसंयोजकों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। शहर अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने कहा कि सदस्यता अभियान को त्योहार के रूप में मनाये। जिससे घर घर जाकर लोगोंं से भाजपा से जुडऩेे का आह्वान किया जावे। बैठक को पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, संयोजक मनोज हारित, भरत सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद ताम्रड़ायत, पूनमचन्द बैद, भवानीशंकर महर्षि, दिनदयाल पारीक सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को बताया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान की सफलता के लिए विभिन्न सुझाव दिए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष परशुराम शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी, पवन सारस्वत, अरविन्द महर्षि, रामधन महर्षि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
