Archive Notice: This article was originally published on 16 अगस्त 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू जिले के सभी नगर निकाय अधिकारियों का रतननगर नगर पालिका में एक्पोजर विजिट

कचरा संग्रहण केंद्र व डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण

गीले कचरे से बन रही खाद, जिला कलक्टर ने सभी को दिए निर्देश-स्वच्छता के लिए सभी मिलकर करें प्रयास

चूरू, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की पहल पर स्वच्छता के क्षेत्र में माॅडल बनकर उभर रहे रतननगर में गीले कचरे से अब खाद बनाई जा रही है। सूखे कचरे को भी अलग-अलग श्रेणी के अनुसार अलग कर उसका निस्तारण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को चूरू जिले के सभी नगर निकाय अधिकारियों ने रतननगर पालिका में एक्सपोजर विजिट कर कचरा संग्रहण केंद्र व डंपिंग यार्ड का निरीक्षण किया और सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग किए जाने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
news3
इसके बाद जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने सभी नगर निकाय अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि सभी अपने-अपने निकाय में स्वच्छता एवं सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कर निस्तारण करने की दिशा में काम करें। उन्होंने रतननगर ईओ सुमेर सिंह से कहा कि वे अब तक गठित समितियों की तर्ज पर सभी वार्डों में मौहल्ला कमेटियां गठित करें और समस्त आटो टिपर को सुचारू संचालित करें। डस्टबिन बंटवाने के काम को गति दें। उन्होंने समस्त निकाय अधिकारियों से कहा कि रतननगर का काम पहले मैंने स्वयं विजिट करने के बाद आप सब लोगों को निरीक्षण के लिए कहा है। जब रतननगर में हो सकता है तो आप सभी भी यह कर सकते हैं।

इससे पूर्व एक्सपोजर विजिट के दौरान पालिका अध्यक्ष निकिता गुर्जर ने बताया कि सभी के सहयोग से रतननगर को माॅडल बनाने का प्रयास किया जा रहा है और इस दिशा में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के मार्गदर्शन के साथ-साथ समुदाय का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में नालियों का काम पूरा किया गया है। स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रही फिनिश सोसायटी के रीजनल मैनेजर अर्जुन राम ने सभी नगर निकाय अधिकारियों को अवलोकन करवाया तथा संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि रतननगर में अलग-अलग सूखा और गीला कचरा संग्रहण किया जा रहा है। गीले कचरे से खाद बनाई जा रही है और तथा सूखे कचरे का भी अलग-अलग वर्गीकरण कर निस्तारण किया जा रहा है। प्लास्टिक बोतल, पाॅलिथिन, पाउच, कांच, पेपर, कार्ड बोर्ड, कांच आदि को भी अलग-अलग कर निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुरू में लोग ज्यादा रूचि नहीं ले रहे हैं लेकिन मौहल्ला कमेटियां बनने व लोगों की समस्याओं का समाधान होने से अब लोग साथ आ रहे हैं। लोगों को समझ आ रहा है कि स्वच्छता बेहद जरूरी है।

इस दौरान सुजानगढ़ कमिश्नर कमलेश कुमार, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, चूरू एक्सईएन पूर्णिमा यादव, रतनगढ़ ईओ भगवान सिंह, तारानगर ईओ अरूण सोनी, राजदेसर ईओ सुरेश कुमार, सरदाशहर ईओ देवीलाल, फिनिश सोसायटी के कुंदन सिंह, किशन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...