Archive Notice: This article was originally published on 7 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस. आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर सुरक्षा अधिकारी जीओटी के पद पर भर्ती के लिए चयन के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपालसिंह के द्वारा भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। एस.एस.सी.आई. रिजनल ट्रेनिंग सेन्टर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया सीकर जिले में भर्ती जिला रोजगार कार्यालय में 6 जुलाई को श्रीमाधोपुर, पलसाना तहसील के 67 अभ्यर्थियों ने भाग भाग लिया, 19 शारीरिक फिजिकल टेस्ट के बाद 27 युवाओं का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को लक्ष्मणगढ़ तहसील के नेछवा तहसील के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं तथा 8 जुलाई को धोद, खंडेला, 9 जुलाई को फतेहपुर, 11 जुलाई को पिपराली,12 जुलाई को सीकर तहसील के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं तथा जो इस भर्ती में शामिल नहीं हो पाये वे भी भाग ले सकते है।भर्ती समय प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर सुरक्षा अधिकारी जीटीओ के पद पर 10 जुलाई को विशेष भर्ती अभियान जिला रोजगार कार्यालय सीकर में आयोजित किया जाएगा जिसमें स्नातक पास युवा अधिक से अधिक सुरक्षा अधिकारी के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों सकते है। भर्ती के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती संबंधित अधिक जानकारी वरिष्ठ भारतीय अधिकारी के मोबाइल नंबर 619863856 पर प्राप्त की जा सकती है। सुरक्षा गार्ड के 325 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 50 पद, सुरक्षा अधिकारी जीटीओ 50 पदों के लिए भर्ती की जाएगी जिसके लिए भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

उन्होने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर सुरक्षा अधिकारी की भर्ती के लिए चयन के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट, प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण, हाईट 168सेमी, सुपरवाइजर 12वी सुरक्षा अधिकारी जीटीओ स्नातक वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85 सेमी, आयु 21 से 37वर्ष होनी चाहिए, साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं फिजिकल फिट होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड को 10,000 से 18,000रूपये एवं सुरक्षा सुपरवाईजर को 14,000 से 20,000हजार रूपये, सुरक्षा अधिकारी जीटीओ 3.50 लाख सालाना तक मासिक मानदेय से पी.एफ., ई.एस.आई.सी, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल की सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन, दुर्घटना बीमा, आवास एवं मैस आदि की सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के एतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठान, उद्योग संस्थानों एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर भाग ले सकते है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...