Archive Notice: This article was originally published on 1 सितम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

अजीतगढ, [विमल इंदौरिया ] अजीतगढ़ पी जी कॉलेज के सभागार में देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डाँ. राधाकृष्ण के जन्म दिवस पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। समारोह में वर्ष 2021-22 में सेवानिवृत हुये अध्यापकों को अजीतगढ़ कार्यपालक दंडनायक मजिस्ट्रेट लाल सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गुलाब सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समारोह आयोजित होगा। सोसायटी के तहसील प्रभारी कपिल मीणा व जिला सदस्य दिनेश गोविंद शर्मा ने बताया कि समारोह में पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुमन गोडवाल ,नगर पालिका अध्यक्ष संतोष अग्रवाल,सेवानिवृत्त आर.ए.एस लक्ष्मीकांत गुप्ता, सहायक आबकारी अधिकारी रचना राठौड़ बतौर विशिष्ट अतिथि होगें। इस अवसर पर करीब पांच दर्जन से अधिक सेवानिवृत शिक्षको का अभिनंदन किया जायेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...