Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुंझुनू, लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा शनिवार को प्रातः 10:00 बजे पीरू सिंह सर्किल पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए क्लब सचिव शिव कुमार जांगिड़ एवं पीआरओ डॉ डीएन तुलस्यान ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न वाहनों के रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा यातायात नियमों की जानकारी संबंधी पंपलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन अमरनाथ जांगिड़, रीजन चेयरपर्सन लायन नरेंद्र व्यास, लायन महिपाल सिंह, लायन डॉ सुभाष प्रजापत व पुलिस स्टाफ, प्रायोजक टीकेएन फायर सेफ्टी का स्टाफ शामिल रहे ।इस कार्यक्रम के संयोजक लायन डॉमनोज सिंह टीकेएन थे।
