Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत बेरोजगार आशार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय परिसर में 28 जून को प्रातः10 बजे से एक दिवसीय केम्पस प्लेसमेंट शिविर (रोजगार मेला) का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के प्रसिद्ध सिक्योरिटी संस्थान व बीमा कम्पनियों को आमंत्रित किया गया है। महिला आशार्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु भी कम्पनी को आमंत्रित किया गया है। शिविर में 10 वीं पास व उसके ऊपर की शैक्षिणक योग्यता वाले आशार्थी भाग लेकर सिक्योरिटी गार्ड, बीमा व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। बेरोजगार आशार्थी अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटोप्रति, पासपोर्ट साईज की 5 फोटो सहित शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। आईटीआई योग्यताधारक भी शिविर में आ सकते हैं।
