Archive Notice: This article was originally published on 30 जुलाई 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

लियो क्लब सीकर द्वारा आए दिन सड़क हादसों को रोकने के लिए पिपराली रोड स्थित चौराहे पर बजरी,पत्थर के ट्रैक्टर और ट्रॉलीओं पर रिफ्लेक्टर लगाए। साथ ही लियो क्लब सीकर द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलीओं के चालकों को रिफ्लेक्टर का महत्व व अपने सभी साथियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। आई.पी.डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो सज्जन अग्रवाल ने बताया इसी कार्य के तहत लियो क्लब सीकर आगामी दूसरे चरण में आवारा मवेशियों पर रिफ्लेक्टर लगाएगा। ताकि पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर कुछ हद तक अंकुश लगाया जा सके। इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्षा लियो मेघा अग्रवाल,सचिव लियो अंकुश भार्गव,लियो पूजा चौधरी,लियो राहुल बियाणी,लियो नीरज अग्रवाल,लियो स्नेहा खेतान,लियो अभिषेक तिवाड़ी,लियो जितेन्द्र खेतान आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...