Archive Notice: This article was originally published on 17 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब प्रांत 3233ई-1रीजन 13 की भव्य रीजन कॉन्फ्रेंस मनन 2019 समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल सीकर को इनके द्वारा लियो डिस्ट्रिक्ट 3233ई-1व लियो क्लब सीकर में अनेक सेवाभावी कार्यो के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया| रीजन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लॉयन पतीश पंजाबी के नेतृत्व में लायंस क्लब सीकर के आतिथ्य में संपन्न हुई| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतपाल पी.एम.जे.एफ. लॉयन शकुंतला गोयल, कीनोट स्पीकर पूर्व प्रांतपाल लॉयन विनोद गोयल, विशिष्ट अतिथि सह प्रांतपाल प्रथम लॉयन अशोक ठाकुर, सह प्रांतपाल द्वितीय लॉयन आलोक अग्रवाल थे| कार्यक्रम संयोजक लॉयन संजय पंजाबी, लॉयन अजय अग्रवाल, अध्यक्ष लॉयन कलीम खान, सचिव लॉयन शरद शर्मा द्वारा एम.ओ.सी. के. लिए लियो सुनीता चौधरी व लॉयन गौरव व्यास को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया| मुख्य अतिथियों ने लियो क्लब सीकर के अध्यक्ष लियो अनीश खान को प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में सभी लायंस क्लब, लियो डिस्ट्रिक्ट व लियो क्लब सीकर द्वारा सीकर शहर में किए जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की| इस दौरान कार्यक्रम में रीजन कॉन्फ्रेंस में रीजन 13 के सभी लायंस क्लब के सदस्यों ने भाग लिया|

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...