Archive Notice: This article was originally published on 2 फ़रवरी 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा आज शनिवार को शहर में गुणवत्ता पथ निकाला गया। राणी महल से शुरू हुये पथ संचलन में स्वयं सेवकों ने प्रथम बार विशेष प्रयोग करते हुए प्रति 1 मिनट में 120 कदम की आवृति से घोष बैंड के साथ कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन किया। रानी महल से शुरू पथ संचलन कल्याण सर्किल, तापडिय़ा बगीची, जाट बाजार, घंटाघर, दुजोद गेट, परशुराम पार्क होते हुए रामलीला मैदान स्थित समुत्कर्ष में पूर्ण हुआ। आरएसएस के गुणवत्ता पथ संचलन पर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल के अध्यक्ष जगदीश कुमावत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने जाट बाजार में पुष्प वर्षा की। पुष्प वर्षा में जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर, आईटी संयोजक नीलम मिश्रा, गोविंद सैनी, भंवरलाल जांगिड़, नेमीचंद कुमावत, अंजू मोदी, मधुमती कुमावत, दुर्गा हटवाल, उमा सैनी, बाबुलाल शर्मा, प्रियदर्शन कौशिक, गोविंद दीक्षित, जितेंद्र जोशी, बालकिशन जोशी, मोहन सैनी, गोकुल प्रसाद माथुर, किशनलाल वर्मा आदि मौजूद थे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...