Archive Notice: This article was originally published on 24 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] आरएसएस पृष्ठभूमि से रहे कस्बे के संजय गोयल को पार्टी द्वारा भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया है। नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी की अनुशंषा व सहमति के बाद संजय गोयल को नगरमंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय गोयल संघ पृष्ठभूमि के पुराने भाजपा कार्यकर्ता रहे है जो आम आदमी से जुडे हुए है। 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े उसके बाद 1995 में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुडक़र जिला कार्यकारिणी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करते रहे इस दौरान पार्टी ने उन्हे सीकर जिले में विधानसभा विस्तारक के रूप में कार्य सौंपा। पार्टी द्वारा सौंपे गए हर पद पर इन्होनें ईमानदारी व मेहनत से काम किया। सालों पार्टी में की गई नि:स्वार्थ सेवा को देखते हुए पार्टी ने इन्हे सूरजगढ़ नगरमंडल अध्यक्ष का पद सौंपकर मान सम्मान दिया। गोयल ने कहा कि वो पार्टी की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहकर काम करते आए है और करते रहेगें। गोयल को जिलाध्यक्ष मावंडिया द्वारा जल्द ही नगर कार्यकारिणी का गठन करने का आदेश दिया गया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...