Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
बता दे कि इस खबर के बाद पूरे हरियाणा से लेकर देशभर के उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई मशहूर हस्तियां सपना चौधरी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
सपना के सपने में माँ ने दिया हर कदम पर साथ
सपना को सपना चौधरी बनाने में उनकी माँ का बड़ा योगदान रहा है। ऐसा सपना भी काफी बार कहा है। बता दे कि सपना चौधरी अपनी मां के बेहद करीब थीं। उनकी बीमारी के चलते उन्होंने हाल ही में अपने सारे कार्यक्रम रद्द भी कर दिए थे। कुछ समय पहले ही उन्हें नई दिल्ली की लवकुश रामलीला में आना था, लेकिन मां की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने अपना प्रोग्राम अचानक कैंसिल कर दिया था।
कई दिनों से थी सपना का माँ बीमार
जानकारी के अनुसार बता दे कि नीलम चौधरी कई दिनों से पीलिया और लीवर की बीमारी से जूझ रही थीं। डॉक्टर उनके लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहे थे, लेकिन दिवाली से पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। गुरुग्राम के अस्पताल में ICU में भर्ती कराने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मां के निधन से सपना चौधरी के लिए यह एक बड़ी क्षति है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनकी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सपना ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो हटाकर ब्लैक फोटो लगा दी है। जिससे यह साबित होता है कि अपनी माँ के कितनी करीब थी और उनके जाने के बाद उनके लिए ये ब्लैक डे हो गया है।
