Archive Notice: This article was originally published on 21 जुलाई 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए राजस्थानी के साहित्यकारों को 10 अगस्त तक अपना बायोडाटा निर्धारित प्रारूप में भेजना होगा। अकादमी अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि इस परिचय कोश के लिए वर्तमान में राजस्थानी साहित्य-लेखन कर रहे राजस्थान के निवासी व प्रवासी साहित्यकारों का परिचय व डाटाबेस तैयार किया जाएगा। परिचय कोश के माध्यम से राजस्थानी के साहित्यकारों का परिचय एक स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा। इससे पहले अकादमी द्वारा चालीस वर्ष पूर्व राजस्थानी साहित्यकार परिचय कोश प्रकाशित किया गया था।

अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि परिचय कोश का संपादन वरिष्ठ साहित्यकार रवि पुरोहित कर रहे हैं। परिचय कोश में राजस्थानी के वर्तमान में साहित्य-लेखन कर रहे उन साहित्यकारों को सम्मिलित किया जाएगा, जिनकी राजस्थानी भाषा में कम से कम एक पुस्तक प्रकाशित हुई हो। परिचय कोश के लिए निर्धारित प्रारूप व जानकारी साहित्यकारों को उपलब्ध करवा दी गई है व साहित्यकार अपना परिचय गूगल फॉर्म लिंक (https://forms.gle/VCmTddRUhshZR4Ay5) , ई-मेल sahityakarparichaykosh@gmail.com , अकादमी वेबसाइट के अतिरिक्त अकादमी व संपादक के पते पर डाक से भी भेज सकेंगे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...