Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
नेछवा (रवि शर्मा )आज रविवार को नेछ्वा को पंचायत समिति बनाने के लिए ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को ज्ञापन सौपा ज्ञापन में नेछवा क्षेत्र की भौगोलिक , राजनैतिक स्तिथि को देखते हुए इसे पंचायत समिति बनाने की मांग की गई है। ज्ञापन में आगे बताया गया है की 2014 में पंचयतो के परिसीमन में क्षेत्रवासियो की मांग पर नेछवा को पंचायत समिति बनाने के लिए जिला प्रशासन को आपके प्रयासों से ठोस प्रस्ताव भिजवाया गया था। लेकिन अंतिम समय में सीकर जिले में पाटन ही पंचायत समिति बन पाया था जिसके कारण लोगो को निराशा हाथ लगी थी। अब पुनः आपकी सरकार द्वारा 2019 में पंचायतो का परिसीमन करवाया जा रहा है। जिसके चलते नेछवा के लोगो में पंचायत समिति बनने की आश जगी है इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे
