Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
निजी होटल में सीकर जिला बॉक्सिंग संघ के चुनाव भारतीय बॉक्सिंग महासंघ के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान बॉक्सिंग संघ के महासचिव एन के निर्वाण के सानिध्य में सर्वसम्मति से निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि राजस्थान खेल अधिनियम 2005 के प्रावधानों की अनुपालना करते हुए आगामी चार वर्षों के लिए गठित जिला कार्यकारिणी में शिवराम चौधरी चेयरमैन, भोलाराम लाम्बा अध्यक्ष, कमल किशोर मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र सिंह चौहान, परमेश्वर लाल उपाध्यक्ष, महेन्द्र लुनीवाल सचिव, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सत्यनारायण वर्मा सयुंक्त सचिव, दशरथ सिंह कोषाध्यक्ष व गोपाल कृष्ण कार्यकारी सदस्य चुने गए।
