Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सी.आर.मीना ने बताया कि सीकर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 10 अप्रेल से 18 अपर््रेल तक प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा शनिवार को की गई जिसमें से 4 नाम निर्देशन पत्र खारिज किये गये हैं तथा 13 नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये हैं। उन्होंने बताया की अभ्यर्थी बजरंग लाल कल्याण एपीओआई, बेनी प्रसाद कौशिक राष्ट्रीय स्वर्ण दल, सतीश इन्शा भारतीय नोजवान दल, सुभाष निर्दलीय के नाम निर्देशन पत्र खारिज किये गये है तथा अमराराम कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (माक्र्ससिस्ट), सीता देवी बहुजन समाज पार्टी, सुभाष महरिया इण्डियन नेशनल कांग्रेस, सुमेधानन्द सरस्वती भाजपा , विजेन्द्र कुमार भारतीय जनसत्ता पार्टी, शिवभगवान सारडीवाल दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल, अजयपाल निर्दलीय, अंकुर शर्मा निर्दलीय, घासीराम निर्दलीय, बंशीलाल कटारिया निर्दलीय , भगवान सहाय निर्दलीय , भागीरथ सिंह खर्राटे भढाडर निर्दलीय, विकास कुमार निर्दलीय के नाम निर्देशन पत्र सही पाये गये है।
