Archive Notice: This article was originally published on 19 अप्रैल 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को प्रदेश की कानून व्यवस्था से ज्यादा पुत्र के राजनीतिक कैरियर की ज्यादा चिंता है, जिसके कारण वे प्रदेश की ओर कम ध्यान दे रहे है जिसके कारण प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अपराधियों के मन में पुलिस का भय समाप्त हो गया है, जिसके कारण आये दिन जघन्य से जघन्य अपराध बढ़े है। उन्होंने सीकर के नागवा ग्राम में एक दुल्हन के अपहरण की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया और आमजन भयभीत है। पुलिस को तत्काल लड़की को सकुशल परिवार के पास पहुंचा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहिए। ये विचार उन्होंने जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में व्यक्त किये। लोकसभा चुनाव सह प्रभारी पूर्व विधायक के.ड़ी. बाबर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द की जाति की चर्चा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक यह पचा नहीं पाई है कि भाजपा ने एक दलित समाज के व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाया है। कांग्रेस हमेशा से दलित विरोधी पार्टी रही है और वो हमेशा दलितों को भड़का कर वोट हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा दलित समाज की भलाई के लिए काम किया है। भाजपा ने हमेशा दलितों के मान-सम्मान की चिंता की है। भाजपा ने ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत रत्न से सम्मानित करवाया। भाजपा हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता और भाजपा द्वारा किये गये दलितों के लिए कामों को देखकर यह समाज भाजपा के साथ जुड़ रहा है, जिससे कांग्रेस असहज हो रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रवक्ता महेन्द्र जोशी, एससी मोर्चा अध्यक्ष निश्चय कुमार जीनगर, जिला मंत्री प्रभुसिंह सेवद, गिरीश प्रधान, अनिल डोकवाल एवं नीलम मिश्रा भी उपस्थित रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...