Archive Notice: This article was originally published on 22 मार्च 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

भाजपा व भाजयुमो का होली स्नेह मिलन समारोह शुक्रवार को बायोस्कोप के पास स्थित प्रधानजी के जाव में मनाया गया। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सांसद सुमेधानंद सरस्वती को सीकर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किये जाने व भाजयुमो के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी का कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि भाजपा व भाजयुमो के होली स्नेह मिलन समारोह एवं सांसद सुमेधानंद सरस्वती को भाजपा उम्मीदवार घोषित होने व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामना देते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी बूथ पर ध्यान केंद्रीत करते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान करवाना है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अपनी योजनाओं के बलबूते पर विश्व में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इन्हीें योजनाओं के बलबूते पर पार्टी के कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वे पुन: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने के लिए कृत संकल्तिप हो। सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास के बल पर ही उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने पहले चरण में ही सीकर का उम्मीदवार घोषित किया है। वे सीकर के विकास के लिए कार्यरत रहे हैं और आगे भी कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को पूरे विश्व ने देखा है और सराहा है, इन्हीं कार्यों को आगे भी जारी रखने के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जूटे रहे। समारोह को पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, जिला महामंत्री भंवर प्रकाश शर्मा, संतोष बागड़ोदिया, बलदेव सिंह आदि ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटते हुए सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती को भारी मतों से जिताने का आव्हान किया।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...