Archive Notice: This article was originally published on 18 अप्रैल 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, सामाजिक संस्था एफर्ट्स कोर कमेटी सदस्य बाजला निवासी राकेश बेसरवाल का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। कोर कमेटी सदस्य सीताराम बास बुडाना ने बताया कि संस्था के लिए बहुत ही दुखद आज हमने अपने एक ईमानदार,सहनशील,मेहनती,सच्चे साथी एफर्ट्स कोर कमेटी सदस्य,एफर्ट्स की शान राकेश बेसरवाल को खो दिया। हार्ट अटैक से राकेश बेसरवाल का जयपुर में देहांत हो गया। राकेश गत 20 दिन पहले ही पापा बने थे। राकेश अपनी पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने से उनको दिखाने के लिए जयपुर गया हुआ था। वहीं अचानक उनका देहांत हो गया। हमारे समाज ने एक उभरता हुआ कोहिनूर खो दिया। एफर्ट्स परिवार आपको नम आंखों से शत् शत् नमन करते हैं और अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...