Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दांंतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] राजस्थान पुलिस भारत के राजस्थान राज्य की नागरिक सेवा है। राजस्थान पुलिस का ध्येय “अपराधियो में डर, आमजन में विश्वास” है। राजस्थान पुलिस का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को मनाया जाता है। पुलिसकर्मियों का त्याग व बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। हर मुसीबत में पुलिस आमजन की रक्षक बनकर आई है। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता, साम्प्रदायिक सद्भाव से लेकर सेवा के क्षेत्र में पुलिस की भूमिका वाकई महान है।भले ही पुलिस को कई लोग अलग-अलग नजरिए से देखते और सोचते हैं, लेकिन खाकी वर्दी का त्याग सब पर भारी है। पुलिस के पास कहीं संसाधनों की कमी है तो कहीं स्टाफ का टोटा। इसके बावजूद पुलिस अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही है। दांंतारामगढ़ क्षेत्र के लोग महिला हो या पुरुष पुलिस में प्रदेश के कोने ,कोने में सेवाएं प्रदान कर रहे है वो भी पुलिस में सिपाही से लेकर डीआईजी के पदों पर है । पुलिस विभाग में अनेक पुलिसकर्मी अपनी सेवाओं के लिए भी जाने जाते है ।
डीआईजी अनिल कुमार टांक
