Archive Notice: This article was originally published on 17 अगस्त 2024.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

सीकर, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने शनिवार को सांवली सर्किल जयपुर—बीकानेर बाईपास के पास स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने वहां पर आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुनकर उच्चाधिकारियों से समस्याओं के मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।

राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए वे जनसुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कई लोगों ने अपनी समस्याएं बताई जिस पर तुरंत ही अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई प्रभारी ऋषिकेश ओला ने बताया कि जनसुनवाई में आए आमजन ने पार्टी के इस कार्य की प्रंशसा करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास पार्टी ने सरकारी स्तर पर किया है, यह आमजन के हित में है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, गोविंद सैनी, जगदीश कुमावत, राजकुमार जोशी, नंदकिशोर सैनी, पवन जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहें।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...