Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान नगर निकायों में आयोजित होने वाले शिविरों के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने पर्यवेक्षणीय अधिकारी नियुक्त किए हैं। जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक चूरू, सुजानगढ़ तथा बीदासर नगर निकायों में संबंधित एसडीएम पर्यवेक्षणीय अधिकारी रहेंगे। इसी प्रकार रतननगर के लिए चूरू तहसीलदार, छापर के लिए सुजानगढ़ तहसीलदार, राजलदेसर के लिए राजलदेसर के नायब तहसीलदार तथा रतनगढ़, राजगढ़, सरदारशहर एवं तारानगर नगर निकायों के लिए संबंधित तहसीलदारों को पर्यवेक्षणीय अधिकारी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को शिविरों के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने तथा शिविर से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में तेजी लाकर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
