Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सर्वसमाज संघ की ओर से गांधी चौक में सोमवार रात्रि को श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर सूरत अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को श्रद्धांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम में युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष विजय चौहान, गणेश मंडावरिया, मनीष दाधीच, रिछपाल बिजारणिया, मोहित बोचीवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां जलाई और पीडि़त परिवारों को यह दु:ख सहन करने की ताकत प्रदान करने की प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि कोचिंग सेंटर में सुरक्षा के लिए प्रशासन को निगरानी रखनी चाहिए, ताकि देश के नौनिहालों का भविष्य सुनहरा हो सके।
