Archive Notice: This article was originally published on 1 जून 2019.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

दांतारामगढ़ [प्रदीप सैनी ] निकटवर्ती ग्राम सुरेरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में दस दिवसीय एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता सात जून से शुरू होगी। प्रतियोगिता के संयोजक राजू जांगिड़ व रामस्वरूप राड़ ने बताया कि प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के रूप में चांदी के सिक्के दिए जाएंगे। शतक एवं हैट्रिक बनाने वाले खिलाड़ी को 101 रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी। ओमसिंह चारण के द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी व 21000 रुपये के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रॉफी दी जाएगी। मदन सिंह चारण के द्वारा उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 11000 रुपये नकद राशि के साथ प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रॉफी दी जाएगी। जितेंद्र सिंह चारण व चैनाराम राड़ ने बताया कि गत वर्ष 2019 में चम्पा का बास (नांवा सिटी) टीम विजेता व जय अम्बे क्रिकेट क्लब सुरेरा टीम उपविजेता रही थी। इस एसपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में आसपास के गांवो की लगभग चालीस टीमें भाग लेती हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...