Archive Notice: This article was originally published on 21 अप्रैल 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं, सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के कार्मिकों की कुल 22 टीमों द्वारा पूरे जिले में एक साथ 70 ई-मित्र कियोस्कों का औचक निरीक्षण किया गया। सूचना प्रोद्योगिकी एंव संचार विभाग के एसीपी (उपनिदेशक) घनश्याम गोयल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 18 कियोस्कों पर विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाई गई। जिनमें से 18 कियोस्कों को मोके पर नोटिस जारी किया गया। इनमें से उदयपुरवाटी में 1 ई-मित्र पर मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिक वसूली, प्रियांशी रोजगार सेन्टर छापोली में खाली आवेदन फामोर्ं पर सरकारी कर्मचारी के हस्ताक्षर व उत्तरदायी व्यक्ति की जगह स्वयं की सील व हस्ताक्षर पाये जाने पर सूरजगढ़ में वालाजी ई-मित्र द्वारा श्रमिक कार्ड पंजीकरण व खाध्य सुरक्षा के आवेदन में अधिक वसूली, मुकुंदगढ़ में नजाम काजी कुरैशी ई-मित्र द्वारा श्रमिक कार्ड पंजीकरण व खाध्य सुरक्षा के आवेदन में अधिक वसूली खेतड़ी में रवि शंकर कुमावत जसरापुर ई-मित्र द्वारा अधिक वसूली 4 पर रेट लिस्ट न होने के कारण तथा 5 पर अन्य प्रकार की अनियमितता के कारण कुल 30000 रुपये की शास्ति प्रस्तावित की गई। ये निरीक्षण अलसीसर में प्रोग्रामर संदीप, बुडाना में यादवराम बगड़ में कार्यवाहक प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी, बिसाउ में कार्यवाहक प्रोग्रामर जावेद, झुंझुनू में सहायक प्रोग्रामर विजेन्द्र कुमार, खेतडी में प्रोग्रामर घनश्याम सैनी, मंडावा में कार्यवाहक प्रोग्रामर सुभाष सैनी, नवलगढ में प्रोग्रामर विनोद कुमारी, पिलानी में कार्यवाहक प्रोग्रामर शशिकांत, चिडावा में प्रोग्रामर अनिता. मुकुंदगढ में कार्यवाहक प्रोग्रामर राजदीप, सूरजगढ़ में प्रोग्रामर गोपाल खीचड व उदयपुरवाटी में सहायक प्रोग्रामर नदीम अली के नेतृत्व में किये गये।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...