Archive Notice: This article was originally published on 1 सितम्बर 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में आदर्श समाज के प्रणेता, स्वतंत्रता सेनानी व समाजसेवी बजरंग लाल गांधी के स्मृति दिवस पर रानी बाग होटल सूरजगढ़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल व विशिष्ट अतिथि पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता पूर्व प्रधान रणधीर सिंह बुडानिया रहे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2022 से सम्मानित किया गया। समारोह में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। वर्ष 2022 का पहला गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड डॉ. सलाउद्दीन चोपदार फाउंडेशन झुंझुनूं को दिया गया। राजकोट गुजरात से कार्यक्रम में पहुंची कवयित्री अल्पा महेता को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पार्वती देवी, डॉ. राजेश नेहरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिहाग, यशदीप खबर के संपादक अशोक राईका, कविता कटारिया, डॉ. वीरेंद्र शास्त्री, सुदेश खरड़िया, प्रयागराज से साहित्यकार कविता उपाध्याय, उत्तराखंड देहरादून से डॉ. राकेश कपूर, उरई जिला-जालौन उत्तर प्रदेश से डॉ. माया सिंह ‘माया’ आदि को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2022 से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत लोटिया में उत्कृष्ट कार्य करवाने पर सरपंच महावीर प्रसाद सिंघल व ग्राम पंचायत काजड़ा की सरपंच मंजू तंवर को गांधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समाजसेवी बाबूलाल डीडवानिया को भी सम्मानित किया गया। संदीप कुमावत को योगा व छोटेलाल गजराज को पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्री कृष्ण परिषद बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ की छात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सरती देवी शिवनारायण मान शिशु विहार के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहीद जगदीश सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर की छात्रा अलका गोयल ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। आशा बालन ने सुरीली आवाज में गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया। मेघवाल समाज चेतना संस्थान के जिलाध्यक्ष सुरेश चितौसा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिंघराज सिंघल, महेश पचार, राजकुमार तोगड़िया, धर्मपाल गांधी, भागमती कांटीवाल, नरोत्तम कांटीवाल, पूर्णसिंह गुर्जर हरियाणा, ओमप्रकाश सेवदा, सज्जन कटारिया, रामस्वरूप आसलवासिया, मनोज मील, विकास पूनियां, मुकेश रांगेय, सहीराम तुन्दवाल, मोतीलाल डिग्रवाल, जगदेव सिंह खरड़िया, मनोहरलाल मोरदिया, सुरेश कुमार नारनौलिया, महावीर रांगेरा, बिहारीलाल, कान सिंह, राधेश्याम चिरानिया, फूलचंद सुनियां, इंद्र सिंह शिल्ला, उम्मेद सिंह, गुलजारीलाल चावला, शीशराम बड़सीवाल, राधेश्याम बाकोलिया, बृजमोहन सौंकरिया, राकेश कुमावत व अनिता कुमावत खेड़ला, चिरंजी लाल कुमावत, होशियार सिंह गांधी, हनुमाना राम, राजकरण भड़िया, पूर्व सरपंच लीलाराम, बजरंग लाल जाखड़, कृष्ण कुमार रांगेरा, सुनील कठानिया, विकास कुमार, मुकेश नारनोलिया, संजय नारनोलिया, मीना बोयल, सरिता, प्रिया बिंदल, हवा सिंह ठेकेदार, हंसराज देवरोड़, जगदीश लोरानियां, संजय, सतीश, अमित आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...