Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सुजानगढ़, स्थानीय उपखंड कार्यालय पर सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर झारखंड के तबरेज हत्याकांड के आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग की। इससे पहले प्रदर्शनकारी ईदगाह मस्जिद से रैली के रूप में उपखंड कार्यालय तक पहुंचे और करीब आधे घंटे तक वहां नारेबाजी की। आधे घंटे के बाद उपखंड अधिकारी रतन कुमार स्वामी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उपखंड अधिकारी को प्रदर्शनकारियों ने पीएम व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर तबरेज के हत्यारों को फांसी दिये जाने, देशभर में मोब लीचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने, पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान डीएसपी नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वहीं ज्ञापन सौंपते वक्त हाफिज अब्दुल सलाम खिची, ईकबाल खां पार्षद, आवेश राव, नूर मोहम्मद, सराज खां कायमखानी, मो. सफी, शाहिद खां, आमिर खान, आरिफ, आसीफ, मोहसीन, मो. बिलाल सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
