Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
गढ़ से तालाब तक शाही लवाजमे के साथ
दांतारामगढ़,[प्रदीप सैनी ] दांता में रविवार को ऐतिहासिक तीज की सवारी दांता गढ़ से तालाब तक शाही लवाजमे के साथ निकाली जाएगी। जानकारी अनुसार दांता गढ़ से शाही लवाजमे के साथ तीज माता की सवारी निकलेगी जो चौपड़ बाजार, बस स्टैंड होते हुए तालाब पहुंचेगी वहां पर तीज माता का भोग प्रसाद, आरती व स्वागत सत्कार होगा व मेला भरेगा। उसके पश्चात उसी रास्ते से वापस तीज की सवारी दांता गढ़ पहुंचेगी।
