Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य किया जाएगा। सामने जानकारी के अनुसार यह 120 मीटर चौड़ा लिंक एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर के सियाणा क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेस वे के 24.8 किलोमीटर यानी कि सेक्टर 21 फिल्म सिटी के पास आकर जुड़ जाएगा।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी गुरुवार को टीम के साथ यमुना प्राधिकरण पहुंचे थे यहां उन्होंने यीडा के अफसर के साथ लिंक एक्सप्रेस वे के डिजाइन पर चर्चा की गई।
यह एक्सप्रेस वे नोएडा एयरपोर्ट से जुड़े का तो गंगा एक्सप्रेसवे की उपयोगिता बढ़ जाएगी। इसके बनने से कार्गो वाहनों को भी सफर में आसानी हो जाएगी। जल्दी इस पर विस्तृत चर्चा किया जाएगा। जो भी नतीजे सामने आएंगे उसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
