Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुँझुनू, संयोजक मोहनलाल पुरोहित व विजय सैनी ने बताया कि नवमी के शुभ अवसर पर भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें चंचल नाथ टीले के पिठाधीश्वर ओम नाथ महाराज , भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावण्डिया, भाजपा ज़िला प्रवक्ता एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, विश्वंभर पूनिया, राजेन्द्र भांभु ने भगवान राम की आरती पूजा कर शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया। यात्रा में शहर के विभिन्न मंदिरो की झांकियाँ शामिल हुई जिसमें श्री गणेश मंदिर श्री गणेश जी की झांकी, रंगीला ग्रुप भगवान राम की झांकी अमित पांडे, नायक समाज द्वारा पाबू जी की झांकी, श्री शनि मंदिर मंडला रोड श्री शनि देव की झांकी, बालाजी मंदिर छिपियों की ढाणी श्री राम जी की झांकी, श्री कल्याण जी मंदिर श्री राम दरबार की झांकी, फौज का मोहल्ला विनय सैनी द्वारा राम दरबार की झांकी, श्याम बाबा मंदिर मण्ड्रेला रोड़ द्वारा श्री राम दरबार की झांकी, सांई सेवा संस्थान द्वारा श्री साईं राम की झांकी निकाली। जयराज जांगिड़ के नेतृत्व में अखाड़ा निकाला। इस मौक़े पर उमाशंकर महमिया, शिवचरन पुरोहित, प्रमोद खंडेलिया, विनोद सिंघानिया, देवकीनंदन तुलस्यान, बुधराम सैनी, पार्षद संजय परिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
