Archive Notice: This article was originally published on 16 अक्टूबर 2025.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

1000 रुपये से करें निवेश

इस योजना में न्यूनतम निवेश केवल ₹1,000 से शुरू होता है। एकल खाते में आप अधिकतम ₹9 लाख और संयुक्त खाते में ₹15 लाख तक निवेश कर सकते हैं। 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खाता खुलवाया जा सकता है।

7.4% का मिल रहा है ब्याज

वर्तमान में ब्याज दर 7.4% प्रति साल है और यह राशि हर महीने खाते में जमा होती है। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास ₹9 लाख का एकल खाता है, तो आपको लगभग ₹5,550 प्रति माह मिलेंगे। वहीं, ₹15 लाख के संयुक्त खाते पर लगभग ₹9,250 प्रति माह की आमदनी होगी।

बुजुर्गों, कामकाजी पेशेवरों और परिवारों के लिए फायदेमंद

जानकारी के लिए बता दे कि योजना की अवधि आमतौर पर 5 साल की होती है। समय पूरी होने पर नई नियमावली के अनुसार ब्याज दर बढ़ाई भी जा सकती है। यह योजना खासकर बुजुर्गों, कामकाजी पेशेवरों और परिवारों के लिए फायदेमंद है। माता-पिता बच्चों के नाम पर खाता खोलकर उनकी मासिक जरूरतों के लिए स्थिर आमदनी सुनिश्चित कर सकते हैं। डाकघर की मासिक आय योजना उन लोगों के लिए भरोसेमंद और सुरक्षित निवेश का विकल्प है, जो बिना किसी जोखिम के हर महीने आमदनी पाना चाहते हैं।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...