Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
सिंघाना(प्रशांत कुमावत) थली पंचायत के टिकुपुरा गांव में बीपीएल परिवार का मकान बरसात से जर्जर होकर गिर गया। धूङाराम गुर्जर जो 5 साल से बीमार भी चल रहा है अब मकान गिरने से खुले आसमान के नीचे आ गया है। यह तो गनीमत रही मकान गिरना शुरू हुआ तो दौडक़र बाहर आ गए वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। बीपीएल धूङा राम ने बताया बरसात हो रही थी उससे मकान जर्जर हो गया रविवार को एक मकान भरभरा कर गिर गया। उसके पीछे पशुओं के चारे के लिए मकान था वह भी गिर गया। घर का सामान बाहर खुले में पड़ा है। तिरपाल ढक कर सामान को बचाने की जुगत कर रहे हैं। वहीं परिवार पड़ोसियों के शरण लिए हुए हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी ऐसी है कि मकान बनाना मुश्किल हो रहा है। मजदूरी से या फिर खेती से ही काम चलाना पड़ रहा है। मकान गिरने की सूचना सरपंच प्रतिनिधि को भी दी प्रशासन के नुमाइंदों को भी भेजी गई। लेकिन कोई भी आकर गरीब बीपीएल परिवार की सुध नहीं ली है।
