Archive Notice: This article was originally published on 2 जून 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

झुंझुनूं, राज्य सरकार ने आमजन की समस्याओं का उनके निवास स्थान के नजदीक मौके पर ही समाधान के लिए माह के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जन सुनवाई करनी शुरू की है। गुरुवार को अवकाश होने की स्थिति में अगले दिन जनसुनवाई हो रही है। शुक्रवार को भी जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन सुनवाई होगी , जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं रखेंगे, जिसका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि जन अभियोग निराकरण विभाग में जन भावना के अनुरूप पारदश एवं संवदेनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिला, उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की जाएगी। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि राज्य सरकार के र्निदेशानुसार माह के प्रथम गुरूवार को पंचायत स्तरीय जनसुनवाई, माह के द्वितीय गुरूवार को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई तथा माह के तीसरे गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई करने के र्निदेश प्राप्त हुए हैं। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में सरपंच, पंच के अतिरिक्त समस्त ग्राम स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगें। जनसुनवाई के दौरान जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य र्कायकारी अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार तथा विकास अधिकारी जनसुनवाई का दौरा करेंगें। जनसुनवाई में परिवादी को रसीद भी दी जायेगी। परिवादी अपने परिवादी स्थिति राजस्थान संर्पक र्पोटल से देख सकेगा। इसी के तहत जिले में 03 जून को सुबह 11 बजे से राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की जाएगी। वहीं 09 जून को सुबह 11 बजे से उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई तथा 16 जून को सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय जनसुनवाई होगी।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...