Archive Notice: This article was originally published on 11 अगस्त 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू,आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत राज्य सरकार की पहल पर शुक्रवार 12 अगस्त को पूरे राज्य में एक साथ हो रहे देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार सवेरे 10.15 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिलेभर के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। सभी ब्लॉक में भी इसी समय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के लिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं और आमजन से अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम में शिरकत करें। सीडीईओ संतोष महर्षि ने बताया कि कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को लाने- ले जाने के लिए गढ चौक से 2 तथा गोइन्का स्कूल से 2 बसों की व्यवस्था की गई है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...