Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
चूरू, जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में 23 जून को यातायात प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे किया जायेगा। जिला यातायात प्रबंधन समिति के सदस्य सचिव एवं जिला परिवहन अधिकारी ओम सिंह ने बताया कि बैठक में अवैध वाहनों के संचालन की रोकथाम, जिले में ब्लैक स्पॉट निर्धारण, शहरी यातायात व्यवस्था में सुधार, यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार, बिना हेलमेट के चालकों के चालान बनाने के अभियान, एवं सरदारशहर-रतनगढ़ मेगा हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम पर के उपायों पर चर्चा की जाएगी।
