Archive Notice: This article was originally published on 14 अगस्त 2022.
Information, figures, and context may have changed since the time of publication.

चूरू, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान शनिवार को प्रारम्भ हुआ। सरकारी कार्यालयों, घरों और प्रतिष्ठानों में बड़ी संख्या में तिरंगे फहराए गए। विभिन्न राजकीय कार्यालयों में तिरंगे झंडे फहराए गए। विभिन्न संस्थाओं की ओर से इस सिलसिले में आयोजन किये गए। आमजन ने घरों में भी तिरंगे झंडे लगाए। वहीं प्रतिष्ठानों और दुकानों में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा लगाकर देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरी राम चौहान ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय झंडा संहिता में संशोधन किया गया है। इसके अनुसार जहां झंडे का प्रदर्शन खुले में किया जाता है या जनता के किसी व्यक्ति द्वारा घर पर प्रदर्शित किया जाता है, वहां उसे दिन एवं रात में फहराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब घरों में फहरा रहे तिरंगे झंडे को शाम के समय उतारने की जरूरत नहीं है। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने हर घर तिरंगा अभियान के बचे हुए दोनों दिन आमजन से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...