Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
झुन्झुनूं, आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर चलाये जा रहे अभियान हर-घर तिरंगा लहराने की मुहिम को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य एवं मण्डल अध्यक्ष सुधीर चौमाल की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मलसीसर ग्रामीण मण्डल की बैठक ‘‘शाखा पार्क’’ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर घर में तिरंगा फहराने को लेकर जारी अभियान को सफल बनाने को कार्यकर्ताओं और बूथ प्रभारीयों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। ढूकिया ने कहा कि आजादी की लड़ाई का प्रतीक है तिरंगा। इस बार स्वाधीनता दिवस आजादी का अमृत महोत्सव है हर देशवासी में उत्साह एवं उमंग है। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य भवानी सिंह शेखावत, अल्पसंख्यक मण्डल मोर्चा अध्यक्ष यासीन बड़गुर्जर, हुकुम सिंह ख्याली, हरि सिंह, सुभाष डालमीया, हरि सिंह, नरेश सिंह शेखावत, रामावतार जांगिड़, रक्षपाल, मनोहर लाल शर्मा, विश्वनाथ, मोहन लाल सिहाग, शंकर लाल शर्मा, मनोहर सिंह, आईटी सैल विरेन्द्र सिंह राणा, रंजना शर्मा, गौतम नायक, बबीता देवी, भवंर सिंह निर्वाण, सुनील चौमाल, जगदीश प्रसाद, कुशाल सिंह, मनोज कंवर, देवी सिंह, संतोष जोसी, टीमा देवी आदि कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
