Information, figures, and context may have changed since the time of publication.
दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकार द्वारा आमजन के लिए डाकघरों के माध्यम से तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दांता व रामगढ़ के डाकघरों में तिरंगे झंडे वितरित किए जा रहे हैं। पोस्टमास्टर श्याम लाल हरितवाल ने बताया कि डाकघर में वर्तमान में सरकार द्वारा तिरंगे झंडे भेजे गए हैं जिन्हें लोगों को 25 रूपये का निर्धारित शुल्क लेकर वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2 दिन में दांता डाकघर से 100 से अधिक लोगों ने तिरंगे झंडे लिए हैं और बड़े उत्साह और उमंग के साथ तिरंगे झंडे को अपने घर ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराने का आह्वान किया गया हैं। इसके साथ ही आपको बता दे कि कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी आमजन को तिरंगे झंडे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पोस्टमास्टर श्यामलाल हरितवाल द्वारा शुक्रवार को लोगों को तिरंगे झंडे वितरित किए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य बसंत कुमार शर्मा, गिरधारी लाल, पूरणमल स्वामी, सुभाष गुर्जर, रामचंद्र मेहरड़ा, लालचंद, विमल कुमार नागौरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
